महुआ बिनने की बात पर बके से किया जानलेवा हमला, हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महुआ बिनने की बात पर बके से किया जानलेवा हमला, हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को माधवनगर पुलिस ने घटना के 24 घन्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रभात कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत, पुलिस चौकी प्रभारी उनि नेहा मौर्या के सहयोग से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को  पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की। पुलिस के मुताबिक 23 मार्च 25 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुबराधरी के राम सिंह गोंड को ग्राम ढेडी के सियाराम लुनिया ने हत्या करने की इरादे से बका से गले व हाथ मे चोट पहूँचाया है। सूचना पर जिला अस्पताल कटनी मे जाकर घायल राम सिंह गौड पिता ओरन सिंह गौड उम्र 55 साल निवासी गुबराधरी थाना माधवनगर से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 23 मार्च 25 के 11 बजे सुबह आरोपी सियाराम लुनिया के खेत में बनी मड़ई के पास महुआ बीनने की बात पर आरोपी ने धारदार बके से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण उसके गले व दाहिने हाथ की ऊँगली मे चोट आई।  घायल की शिकायत के आधार पर धारा 296, 109(1) 351(2) बीएनएस 3(2) V(क) 3(1)द 3(1)ध एसटी/एस, सी/एक्ट का प्रकरण कायम कर बिवेचना मे लिया गया। मामला एससीएसटी एक्ट का होने से पुलिस अधीक्षक के व्दारा  बिवेचना अधिकारी डीएसपी अजाक प्रभात शुक्ला को नियुक्त कर आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को सुनहरा भटगवाँ जंगल से गिरफ्तार किया। पूछताछ मे उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी सियाराम लुनिया पिता स्वः बृजलाल लुनिया उम्र,45 साल निवासी ढेडी थाना माधवनगर से घटना मे प्रयुक्त बका जब्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेआर पर बिशेष न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी माधवनगर उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक नेहा मोर्या, सउनि कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर. मनीष असैया, प्र.आर. देवेश कुमार, आर. अरबिन्द कुशवाहा आर, बकील यादव की सराहनी भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी🌟 छात्रावासी बच्चों के खाते में शासन ने भेजी राशी, बिस्तर सामग्री की खरीदारी में गड़बड़झाला, छात्राओं और अभिभावकों से छीने अधिकार, स्वयं खरीदी कर थमा रहे बिस्तर सामग्री, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सरसरवाही चर्चा में