उत्साह व उमंग के साथ वॉकाथन में शामिल हुआ कटनी का सिंधी समाज, हजारों धर्म प्रेमियों ने लिया हिस्सा

कटनी। सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु नौजवान मंडल द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी श्रृंखला में रविवार को सिंधी फैमिली वॉकाथान का आयोजन किया गया। 23 मार्च को इस सामाजिक आयोजन में करीब 2000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वॉकाथन रैली कटनी नई बस्ती स्थित सिंधु नौजवान मंडल द्वारा नवनिर्मित भवन सिंधु झूलेलाल मंगलम से प्रारंभ होकर वरुण भवन, नई बस्ती, गर्ग चौराहा, हीरागंज पेट्रोल पंप होते हुए झूलेलाल मंदिर गुरु नानक वार्ड में संपन्न हुई। तत्पश्चात सभी ने मिलकर स्वल्पाहार किया। वॉकाथन में पैदल चलने वालो को मार्गदर्शन देने के लिए सिंधु नौजवान मंडल के वॉलिंटियर्स रास्ता गाइड करते हुए चल रहे थे।
सिंधु मंगलम से सुबह 8:30 वॉकाथन शुरू हुआ जिसका आगाज भगवान श्री झूलेलाल जी की महाआरती से हुआ। इस अवसर पर सिधीं समाज के साथ मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल भी शामिल रहे। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि सिंधु नौजवान मंडल की इस पहल से आज जो सारे समाज ने एकता की मिसाल कायम की है वह गौरव का विषय है। आज यहां इतनी बड़ी तादाद में सिंधी समाज के वरिष्ठो, युवाओं, महिलाओं व बच्चों सफेद रंग के ड्रेसप में इतने उत्साह से भाग लिया जो काबिले तारीफ है।