बाजार में भटक रही थी 8 वर्षीय बालिका, एनकेजे डायल 100 ने की त्वरित कार्यवाही, बालिका के घर का पता लगा कर परिजनो से मिलाया

Oplus_131072

कटनी। एनकेजे पुलिस की डायल हंड्रेड टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 8 साल की एक बालिका को रास्ते में भटकता देख उसके परिजनों का पता लगाकर परिवार वालों के सुपुर्द किया।

पुलिस के मुताबिक 22 मार्च 25 को थाना एन.के.जे. की डायल 100 मे सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिक लडकी उम्र करीवन 8 साल प्रेमनगर मे इधर उधर भटक रही है। सूचना पर तत्काल कालर द्वारा बताये स्थान प्रेमनगर पहुच कर बालिका को स्वल्पाहार कराकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम अनन्या एवं माता पिता का नाम दुर्गी, हरि बताया। लेकिन मानसिक रुप से विकसित न होने के कारण अपना निवास स्थान नही बता पा रही थी। आसपास के लोगो से पता करने पर पता नही चल पाया। टीम ने थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया गया। प्राप्त निर्देशानुसार बालिका के पथ गमन को रिवार्स आर्डर मे क्षेत्र के 20-30 कैमरो को चेक करते हुए दुर्गा चौक क्षेत्र से परिजनो का पता लगाकर बालिका के माँ को सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. अनिल यादव, म.प्र.आर. पुष्पलता मिश्रा, डायल स्टाफ आर. अर्पित पटेल की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *