करहिया में जमी थी जुआरियों की महफिल, बिलहरी पुलिस ने मारी रेड, चार जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अवैध जुआ सट्टा खेलने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे ने अपनी टीम के साथ एक जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाही करते हुए जुआरियों के खिलाफ करवाई की।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करहिया कला में कुछ लोग रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी तो कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। घेराबंदी कर 4 जुआरियों को जुआ खेलते पकडा गया। जुआरियो के पास से नगद रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

जुआ पकड़ने में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, भरत विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, आरक्षक लव कुमार उपाध्याय, संदीप भलावी, विकास कुमार की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *