होली को लेकर एनकेजे पुलिस अलर्ट, होटल ढाबों की कराई जांच, आने जाने वाले संदेहियों पर कड़ी निगाह

कटनी। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एनकेजे पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित होटल, ढाबों की जांच कराई गई साथ ही संदेहियों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उनके द्वारा क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को संचालित न होने देने एवं आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में लगातार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल और ढाबों की जांच करते हुए पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा जगह-जगह पर चेकप्वाइंट लगाकर आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखते हुए वाहनों के दस्तावेज भी चेक किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।
