जहां देखो वही गंदगी, न चद्दर न तकिया, जच्चा बच्चा वार्ड के हैं ये हाल, उपभोक्ता उत्थान संगठन के पदाधिकारियों ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Oplus_131072

कटनी। उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार महिला विंग ने सरकारी अस्पताल का दौरा कर जच्चा बच्चा वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड में काफी समस्या पाई गई, जैसे की बेडशीट नहीं है, तकिया के कबर नहीं है, कंबल ओढ़ने को नहीं है।  भर्ती मरीज अपना कंबल अपना चद्दर बिछाए। दूध कभी मिलता कभी नहीं मिलता। लड्डू बांटे जाते है तो एक किसी को मिलता है किसी को बिल्कुल नहीं मिलता। महिलाओं का कहना है कि यदि कोई दर्द होता है  नर्स को बुलाएं या डॉक्टर को तो कोई नहीं आता। सबसे बड़ी समस्या वहां पता चले कि जो पलंग के बाजू से जो दवाई रखने के या फल या खाना रखने की बॉक्स रखे रहते हैं  उसमें कॉकरोच पाए गये। तीन चार बॉक्स से देखे उसमें सब में कीड़े पाए गए। अब डिलीवरी वार्ड में बताइए जच्चा-बच्चा दोनों को इंफेक्शन का खतरा है। सफाई बिल्कुल नहीं है अधिक से अधिक गंदगी है। अस्पताल विजिट मैं जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन, नगर अध्यक्ष उमा बहरे, प्रदेश से उषा पांडे, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, उपाध्यक्ष अर्चना दुबे, रीना कुचीया, आशा सुहाने सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *