महिला दिवस पर थाना प्रभारी सहित पूरे स्टाफ ने महिला पुलिस कर्मियों को पुष्प कुछ भेंट कर किया सम्मानित

Oplus_131072

कटनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्लीमनाबाद थाने में काम करने वाली महिला कर्मचारियों का सम्मान थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ ने पुष्प कुछ भेंट करके किया।

इस अवसर स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने कहा कि नई स्वयं नारायणी का रूप है नई से पूरा संसार है। उन्होंने महिला शक्ति को नमन करते हुए साथी महिला कर्मचारी का सम्मान पुष्प कुछ भेंट करके किया। इस अवसर पर थाने में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची अन्य महिलाओं को भी थाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। महिलाओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि जहां पर नारी को सम्मान मिलेगा वह समाज हमेशा आगे बढ़ेगा। महिलाओं की मुस्कान और उनकी स्वच्छंदता एक सशक्त समाज की पहचान है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सभी का दायित्व है इस पर हमेशा अमल करते रहना चाहिए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *