कांटी गांव में बड़वारा पुलिस ने की शांति समिति की बैठक, पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

Oplus_131072

कटनी। होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए कानून व्यवस्था के मद्दे नजर बड़वारा पुलिस लगातार सक्रिय रुख अपनाए हुए हैं। बड़वारा पुलिस के द्वारा आज कांटी गांव में शांती समित की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

बातचीत करते हुए बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि होली एवं रमजान पर्व को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा निर्देश प्रदान किए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, एसडीओपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद स्थानीय गणमान्य जनों एवं धर्म प्रेमी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में आम जनता के माध्यम से आपराधिक तत्वों को यह भी संदेश दिया गया है कि यदि होली के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *