ताकि होली के दौरान आवागमन हो सके सुलभ, यातायात पुलिस ने सड़क किनारे मौजूद फल सब्जी ठेले वालों को कराया व्यवस्थित, दुकानदारों को दी समझाइस

Oplus_131072

कटनी। होली पर्व के दौरान बाजार में होने वाली भीड़भाड़ और आवागमन में बढ़ते दबाव को देखते हुए बाजार को व्यवस्थित रूप से लगवाने के प्रयास यातायात पुलिस के द्वारा लगातार किए जा रहे हैं।

आज बुधवार को एक बार फिर यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे दलबल के साथ बाजार के मुख्य मार्गों पर निकले और सड़क किनारे लगे फल सब्जी ठेले वालों और सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान का सामान सजाने वाले दुकानदारों को समझाइस दी। बातचीत में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं नगर निगम की अतिक्रमण टीम के द्वारा गोल बाजार, सब्जी मंडी, फल मंडी में आगामी होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए बाजार क्षेत्र में सुलभ आवागमन एवं बाजार क्षेत्र में लगी दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाने के लिए दुकानदारों को समझाइश दी गई। साथ ही बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था रखने की भी समझाइश दी गई, ताकि बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का यातायात बाधित न हो और न ही आमजन को यातायात की समस्या का सामना करना पड़े। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय, उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद दाहिया, प्रधान आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक हिमांशु दुबे, आरक्षक भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कालू अनारे एवं नगम निगम से शैलेन्द्र प्यासी, अजय कुशवाहा, अब्दुल नसीम, शरमन बर्मन, अंशुल अहिरवार, रोहित बर्मन, रंजीत खटीक, विनय गर्ग, धर्मेंद्र सपेरा, राजेंद्र ऊरमालिया इत्यादि मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *