थाना बना कचरा घर, रेडिपटरी वाले थाना परिसर में रात को छोड़ जाते है कचरा, गंदगी साफ करवाने करनी पड़ती है मिन्नत

Oplus_131072

कटनी। कोतवाली थाने का पुराना परिसर इन दिनों कचरा घर बन गया है। रात होते ही आसपास खड़े रहने वाले रेडी पटरी और ठेले वाले यहां पर कचरा फेंक कर चले जाते हैं, यहां जमा गंदगी के कारण पुलिसकर्मियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ठेलेवालों और रेडी पटरी वालों द्वारा फेंके जा रहे कचरे को साफ करवाने पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

इस संबंध में बातचीत करते हुए पुलिस जवानों ने बताया कि जब से कोतवाली यहां से स्थानांतरित होकर पीछे स्थित भवन में चली गई है, तब से यहां पर लोग बिना किसी रोक-टोक कचरा फेंकने लगे हैं। यहां तक की दिन के समय यहां पर अवैध पार्किंग बना रहता है। बड़ी संख्या में यहां गाड़ियां खड़ी होने और कचरे का अंबार लगे होने से परेशानी पैदा होती रहती है। यहां पर जमा कचरे को साफ कराने के लिए बार-बार नगर निगम के कर्मचारियों से आग्रह करना पड़ता है। तीन-चार दिनों के बाद जब उनकी इच्छा होती है तब यहां से कचरा उठाते हैं। तब तक सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *