खेत में मिला महिला का रक्तरंजित शव, तकवारी कर रही महिला की निर्मम हत्या, स्लीमनाबाद के लिगरी में हत्या से खलबली

Oplus_131072

 

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिंगरी में खेत की तकवारी कर रही महिला की रक्तरंजित लाश पाए जाने से खलबली मच गई। सूत्रों के मुताबिक महिला की निर्मम हत्या कर आरोपी चंपत हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही स्लीमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला के शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम डुंगरिया निवासी कोमल कोल अपनी पत्नी शिवकुमारी कोल के साथ ग्राम लिंगरी में बलवीर सिंह के खेत में तकवारी करने का काम करता था। गत शुकवार की शाम पति कोमल कोल अपने घर डुंगरिया गया हुआ था और रात ज्यादा होने के बाद वह वहीं पर रुक गया। यहां लिंगरी में उनकी पत्नी अकेली थी। आज शनिवार की दोपहर जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी की रक्तरंजित लाश मिली। उसने तत्काल खेत मालिक को सूचना दी। खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लाश बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। महिला की हत्या किन कारणों से हुई फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *