जंडा ताइक्वांडो क्लब में आयोजित हुआ बेल्ट प्रमोशन टेस्ट, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Oplus_131072

कटनी। जिले के जंडा ताइक्वांडो क्लब के द्वारा 28 फरवरी 2025 को बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में हाय व्हाइट से येलो बेल्ट प्राप्त किया। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट को संपन्न कराने में प्रशिक्षक ईश्वरी प्रसाद के साथ-साथ ब्लैक बेल्ट सतीश सोनी एवं गोपाल सिंह जंडा की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनी रहा। बेल्ट टेस्ट में अध्यांश सरावगी, परियत मेहानी, मिराया जैन, मेहेर केवलानी, जिशा केवलानी, कायना डोडवानी के साथ कनक प्रसाद ने सफलता प्राप्त की। टेस्ट में सभी बच्चों के अभिभावकगण सिद्धांत जैन, मोनिका जैन, प्रवीण केवलानी पूनम केवलानी, हिमांशु मेहानी, सृष्टि मेहानी, आदित्य सरावगी, नेहा सरावगी एवं अमित डोडवानी, मन्नत डोडवानी की उपस्थित रही। उपस्थित अतिथियों ने सभी बच्चों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *