जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में था मौजूद, एनकेजे पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Oplus_131072

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के जिला बदर आरोपी को गत रात्री एनकेजे पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पाए जाने गिरफ्तार किया। जिला बदर का आरोपी जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में घूमता हुआ पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाद में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में लगातार फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर के आरोपियों पर निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों के तहत क्षेत्र में लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी तारतम्य में गत 26 फरवरी 2025 को एनकेजे थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में लगातार भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भ्रमण के दौरान मुखविर से सूचना मिली कि थाना एनकेजे अंतर्गत ग्राम कटंगी कला का निवासी राजेश कुमार चौधरी उर्फ अग्गड, कटंगी कला में देखा गया है। प्राप्त सूचना पर कार्रवाई हेतु टीम मौके पर रवाना की गई। जिला बदर के आरोपी राजेश कुमार चौधरी उर्फ अग्गड चौधरी पिता शम्भू चौधरी उम्र 45 साल नि. कटंगीकला थाना एनकेजे कटनी को कटंगीकला में  पाया गया। मौके पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में विशेष भूमिका उप निरी अनिल यादव थाना प्रभारी एनकेजे, सउनि सहपाल परतेती, सउनि मनोज कुडापे, प्रआर प्रहलाद सैयाम, प्रआर आरिफ हुसैन की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *