बरही में कल निकलेगी भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दलबल के साथ किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पुलिस अलर्ट मोड़ पर नजर आ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नवागत विजयराघवगढ़ एसडीओपी ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बरही में शाम 5 बजे से भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन होगा। जिसको देखने के लिए न केवल नगर बल्कि क्षेत्र भर से धर्म प्रेमी लोग पहुंचेंगे। अत्यधिक भीड़ कि सम्भावना को देखते हुए बरही प्रशासन अभी से अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस को ध्यान में रखते हुए नवागत एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के मार्ग दर्शन व उनकी मौजूदगी एवं  थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में समस्त स्टॉप के साथ नगर भृमण कर व्यवस्था देखी गई। इसके अलावा बरही नगर कि यातायात व्यवस्था भी देखी गई। खास तौर पर शिवरात्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव ने बताया कि कल नगर में भगवान भोले नाथ कि बारात निकलेगी जो राम मंदिर से नगर भृमण करते हुए विजयनाथ धाम पहुंचेगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर पुलिस के द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा श्री यादव ने नगर वासियों से भी सहयोग कि अपेक्षा की है। इसके अलावा हर एक गतिविधियों पर पुलिस कि नजर रहेगी। इस दौरान एसडीओपी वीरेन्द्र धारवे, थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजय पाठक, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस बल कि उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *