रिश्तखोर पर ईओडब्लू ने कसा शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार, जाने मामला

Oplus_131072

 

कटनी। जिले में ईओडब्लू की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते बड़वारा विकासखंड के बीआरडी मनोज गुप्ता को रंगेहाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक रिश्वतखोर बीआरसी मनोज गुप्ता द्वारा आवेदक राघवेंद्र सिंह प्राथमिक स्कूल की मान्यता के संबंध में रिश्वत की मांग की जा रही थी। बताया जाता है कि राघवेंद्र सिंह ने बीआरसी कार्यालय में कक्षा 5वी तक के स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया था। जिसके सत्यापन और मान्यता दिलाने के एवज में बड़ी रकम की मांग रखीं थी। राघवेंद्र के विनती करने पर बात 10 हजार में तय हुई। इसी कड़ी में राघवेंद्र सिंह द्वारा ईओडब्लू में पहुंचकर शिक्षा विभाग के बीआरसी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई और आज 13 सदस्यीय टीम के साथ ईओडब्लू अधिकारी ने आरोपी मनोज गुप्ता को दस हजार लेते रंगेहाथों पकड़ा है। फिलहाल पूरी कार्रवाई बड़वारा थाने में जारी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *