महाकुंभ श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, कोतवाली के ग्राम द्वारा के पास हुई घटना

Oplus_131072

कटनी। बुधवार को कोतवाली थाना अंतर्गत द्वारा गांव के पास लगभग आधा दर्जन यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे। घटना में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार लगजरी यात्री बस क्रमांक PY 04 A 2531 प्रयागराज से पांडिचेरी जा रही थी। सुबह बस कटनी कोतवाली के द्वारा ग्राम के पास से होकर जब गुजर रही थी उसी दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि बस मे यात्री ज्यादा सवार होते तो बड़ा हादसा हो जाता। बस के पलटने से कोई गंभीर घटना नहीं हुई। घटना के बाद बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बस से बाहर निकला गया, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

बचाव के लिए पहुंची पुलिस व अन्य लोग

यातायात थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय नें बताया कि

बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी  पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को दूसरी बस से हैदराबाद के लिए रवाना किया। क्रेन  बुलाकर पुलिस ने बस को सीधा करवाया और पुलिस के द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के द्वारा ग्राम के नेशनल हाइवे की घटना थी जिन्हें दूसरी बस से हैदराबाद के लिए रवाना किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *