पत्रकार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

कटनी। बीते दिनों मारपीट की घटना के दौरान अपने साथी को बचाने का प्रयास करते हुए पत्रकार पर आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने वाले तीन आरोपियों को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी पुलिस को है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस ने 2 व्यक्तियों के साथ मारपीट करके गंभीर चोट पहुँचाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
आप को बता दें की विगत 18 जनवरी 25 को फरियादी हरिश पाण्डे पिता संतोष पाण्डे निवासी माधवनगर कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी 25 की रात्री में समय करीबन 11.40 बजे जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे बमचक ढाबा के पास खड़े आरोपी सुरेन्द्र वंशकार, लाला उर्फ अखिलेश वंशकार, कृष्णा गुप्ता व अन्य ने गालिया देकर मारपीट करने लगे इसी बीच उसका दोस्त प्रभाकर बीच बचाव करने पहुँचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर चोट पहुँचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। मारपीट में प्रभाकर को आई चोट और उपचार के दस्तावेज के आधार पर पुलिस व्दारा प्रभाकर की चोट प्राणघातक होने से प्रकरण में धारा 117(2),109 बीएनएस का ईजाफा किया और आरोपियों की वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन में निरंतर जिला कटनी एवं सीमावर्ती जिले मैहर, सतना, पन्ना, उमरिया, जिला जबलपुर में तलाश करते आरोपी सुरेन्द्र वंशकार उम्र- 26 साल व कृष्णा गुप्ता उम्र 19 साल को जबलपुर से हिरासत में लिया और आरोपीगण से अन्य आरोपीगण के संबंध में पूछताछ करते हुए आरोपी अखिलेश उर्फ लाला वंशकार को भी गिरफ्तार कर लिया। अपराध में शामिल एक ओर आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी माधवनगर रूपेंद्र राजपूत, उनि दीपू कुशवाह, प्र आर प्रशांत, आरक्षक उमाकांत तिवारी, अजय साकेत, सतेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।