संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत दें पुलिस को सूचना, दुकानों के अंदर और बाहर लगाएं कैमरे, स्लिमनाबाद पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्च, दुकानदारों को किया जागरूक

Oplus_131072

कटनी। बाजार की अव्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों को समझाइस देने के लिए आज एसडीओपी स्लिमनाबाद के नेतृत्व में स्लिमनाबाद पुलिस ने बाजार में पैदल मार्च किया। बाजार से सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस ने व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास किया।

आज 27 दिसंबर 24 को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे चलाये जा रहे जागरूकता अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में  एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने पुलिस स्टाफ के साथ साप्ताहिक बाजार स्लीमनाबाद मे पैदल मार्च किया। पैदल मार्च करते हुए साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था देखी एवं  सोने चांदी, किराना, बर्तन, हार्टबेयर, कपड़े, मोटर सायकिल एजेन्सीयो आदि दुकानदारो की दुकानो को चेक कर व्यापारियो को सुरक्षा के सबंध मे आवश्यक जानकारी दी।

इस दौरान सभी से अपील की गयी कि सीसीटीव्ही कैमरे लगाये एवं 2 कैमरे रोड़ की तरफ लगाएं जिससे आने जाने वाले वाहनो, लोगो को आवश्यकता पड़ने पर देखा जा सके व डी व्ही आर को  सुरक्षित स्थान पर रखे एवं दुकानो पर नजर रखने हेतु अपने मोबाईल मे एप्स भी रखे, जिससे दुकानो पर कभी भी कही भी नजर रख सकें। दुकानो के सामने अनावश्यक बैठे अनजान व्यक्तियो एवं बाहरी व्यापारी, व्यक्ति आते है तो पूछताछ करे व संदिध लगते है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। छोटी सी भूल भी कभी कभी बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है।

संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत दें पुलिस को सूचना, दुकानों के अंदर और बाहर लगाएं कैमरे, स्लिमनाबाद पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्च, दुकानदारों को किया जागरूक

कटनी। बाजार की अव्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों को समझाइस देने के लिए आज एसडीओपी स्लिमनाबाद के नेतृत्व में स्लिमनाबाद पुलिस ने बाजार में पैदल मार्च किया। बाजार से सुरक्षा का जायजा लेते हुए पुलिस ने व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास किया।
आज 27 दिसंबर 24 को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे चलाये जा रहे जागरूकता अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने पुलिस स्टाफ के साथ साप्ताहिक बाजार स्लीमनाबाद मे पैदल मार्च किया। पैदल मार्च करते हुए साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था देखी एवं सोने चांदी, किराना, बर्तन, हार्टबेयर, कपड़े, मोटर सायकिल एजेन्सीयो आदि दुकानदारो की दुकानो को चेक कर व्यापारियो को सुरक्षा के सबंध मे आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान सभी से अपील की गयी कि सीसीटीव्ही कैमरे लगाये एवं 2 कैमरे रोड़ की तरफ लगाएं जिससे आने जाने वाले वाहनो, लोगो को आवश्यकता पड़ने पर देखा जा सके व डी व्ही आर को सुरक्षित स्थान पर रखे एवं दुकानो पर नजर रखने हेतु अपने मोबाईल मे एप्स भी रखे, जिससे दुकानो पर कभी भी कही भी नजर रख सकें। दुकानो के सामने अनावश्यक बैठे अनजान व्यक्तियो एवं बाहरी व्यापारी, व्यक्ति आते है तो पूछताछ करे व संदिध लगते है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। छोटी सी भूल भी कभी कभी बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak