☀️किस्सा कुर्सी का☀️

पहले ही दिन तीन प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फॉर्म, फार्म प्राप्ती के अभी दो दिन शेष, आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों के फार्म लेने का अंदेशा, कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चुनाव का बिगुल बजा, हर अपडेट के लिए पढ़ते रहें किस्सा कुर्सी का

कटनी(सुजीत सिंह)। समाज के सर्वोच्च पद को हासिल करने के लिए शुरू हुआ घमासान आज से और तेज हो गया है। आज 27 दिसंबर को फार्म प्राप्त करने के पहले ही दिन तीन प्रत्याशियों ने फॉर्म लेकर चुनावी महासंग्राम का बिगुल बजा दिया है। कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिन प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। फार्म प्राप्ति के लिए अभी दो दिन 28 और 29 दिसंबर शेष हैं। जानकारों की माने तो इन दो दिनों में और कई दावेदार फॉर्म ले सकते हैं, जिससे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या आधा दर्जन से भी अधिक पहुंच सकती है। चुनाव तो कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष पद का है। जिसमें मतदाता भी कटनी शहरी क्षेत्र का है और प्रत्याशी भी कटनी शहरी क्षेत्र के ही रहेंगे। लेकिन कटनी शहरी क्षेत्र के सिंधी समाज के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जितने उत्साहित शहर के समाज के लोग हैं, उतने ही उत्साहित माधव नगर क्षेत्र के लोग भी नजर आ रहे हैं। कटनी का अध्यक्ष चुनने माधवनगर में भी बैठकों का दौर जारी है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए समाज को एकजुट करने और चुनाव में अपना दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से माधवनगर में भी रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

Oplus_131072

इन्होंने लिया फॉर्म

कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आज पहले दिन सुभाष गेलानी, राजकुमार ननकानी और गोविंद सचदेवा ने नामांकन फार्म प्राप्त किया। अभी 2 दिन शेष हैं। 29 दिसंबर तक फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं, जिससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि अभी कई और प्रत्याशी फार्म प्राप्त करेंगे।

माधवनगर भी भागीदार

कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज है, लेकिन माधवनगर क्षेत्र में भी कुछ कम हलचल नहीं है। माधवनगर के लोग इस चुनाव में वोटर तो नहीं है, उसके बावजूद वहां की सक्रियता और चर्चाएं समाज को नई दिशा और नेतृत्व को लेकर उत्सुक दिख रही हैं। चुनावी सरगर्मी तेज होने ने के साथ ही यह भी देखने में आ रहा है कि माधव नगर क्षेत्र के लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी के समर्थन में अपना पक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। हालांकि उन्हें इस चुनाव में वोट देने का भी अधिकार नहीं। माधव नगर के कई नागरिकों का मानना है कि भले ही वे इस चुनाव में वोटर नहीं, लेकिन सिंधी सेंट्रल पंचायत का नेतृत्व पूरे समाज को प्रभावित करेगा। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि चुनाव का परिणाम हमारे समाज के भविष्य को तय करेगा, इसलिए हम भी इस प्रक्रिया में दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि माधव नगर के लोग वोटर नहीं है लेकिन उसके बाद भी उनकी सक्रियता इस चुनाव को और भी दिलचस्प बना रही है। कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव को लेकर चल रही उठा  पटक और चुनाव को लेकर दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के विषय में आगे भी खबरें प्रकाशित होती रहेगी। पढ़ते रहें किस्सा कुर्सी का….

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak