????बिगड़ने न पाए हवा????

तेजी से बढ़ते ग्राफ को संभालने फील्ड पर उतरे कप्तान, सूझबूझ भरी कप्तानी पारी से चारों हत्याकांड के आरोपी गिरफ्त में, सतना जिले के सनसनी खेज अपहरण और हत्याकांड में भी मिली सफलता

Oplus_131072

कटनी। वर्ष 2024 विदाई की तैयारी में है और 2025 का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। जाते हुए साल 2024 के अंतिम कुछ दिन कटनी पुलिस के लिए बेहद चुनौती पूर्ण साबित हो रहे हैं। वर्ष समाप्ति की ओर जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे तेजी से अपराध का आंकड़ा भी बढ़ा है। बीते 10 दिनों के अंदर कटनी में एक के बाद एक चार जगन्य हत्याकांड सामने आए। सभी मामले बेहद चुनौती पूर्ण भी नजर आ रहे थे। चुनौती की इस घड़ी में पुलिस कप्तान अभिजीत कुमार रंजन को खुद मैदान में उतरकर कानून व्यवस्था को संभालने के लिए प्रयास करना पड़ा। बीते दिनों हुए सभी घटनाक्रमों में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन फील्ड पर मशक्कत करते दिखाई दिए हैं। सूझबूझ भरी कप्तानी पारी के कारण सभी चारों हत्याकांड की गुत्थी कटनी पुलिस ने तेजी से सुलझा भी ली।

यह घटनाएं हुई

बीते 10 दिनों के अंदर शहर में एक के बाद एक तीन बड़ी हत्याएं सामने आई। इसकी शुरुआत सबसे पहले कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पटवारा में हुई।  उसके बाद एनकेजे थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष ने पूरे शहर को दहलाकर कर रख दिया। फिर बारी आई कोतवाली थाना क्षेत्र की कोतवाली के बस स्टैंड चौकी अंतर्गत दिनदहाड़े निर्मम हत्याकांड ने सनसनी फैला दी। उक्त तीनों मामलों में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मामले को सुलझाने लगातार प्रयास किए। इन प्रयासों का परिणाम भी पुलिस के हक में निकला। तीनों ही मामलों में पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपियों को पकड़ कर तत्काल स्थिति पर कंट्रोल कर लिया।

सतना के बड़े मामले में भी सफलता

बीते दिनों सतना निवासी लोको पायलट के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में एक करोड रुपए की फिरौती के लिए लोको पायलट का सतना से अपहरण किया गया था। बाद में उसकी हत्या करके लाश को पन्ना जिले के वाटरफॉल में ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में भी कटनी पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए न केवल पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार करके सतना पुलिस के हैंडोवर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर जिस तरह कटनी पुलिस ने उक्त सभी मामलों में सफलता प्राप्त की, यदि इसी तरह सक्रियता बरतते हुए आगे भी क्राइम कंट्रोल करने के प्रयास किए जाएं तो इसके सार्थक परिणाम सामने जरूर आएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak