कलेक्ट्रेट में अधिकारियों- कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ

कटनी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार 24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में जिले में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ ली। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई।
सुशासन दिवस पर शासकीय सेवकों ने शपथ ली कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूँगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूंगा। साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर निधि सिंह गोहल, संस्कृति शर्मा एवं ज्योति लिल्हारे, डिप्टी कलेक्टर द्वय प्रमोद चतुर्वेदी, विवेक गुप्ता सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह सहित जिला अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय, कार्यालय अधीक्षण अभियंता (संचा एवं संधा) वृत कटनी, कार्यालय उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कार्यालय कृषि उपज मंडी, जनपद पंचायत रीठी, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी सुशासन की शपथ ली गई।