☀️किस्सा कुर्सी का☀️
किसके हाथ लगेगी कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत की कुर्सी, पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के दिन नजदीक, अगले अध्यक्ष को लेकर कर सरगर्म हुई सामाजिक राजनीती, पढ़ते रहें किस्सा कुर्सी का

कटनी(सुजीत सिंह)। कटनी के सिंधी सेंट्रल पंचायत का कार्यकाल दिसंबर माह समाप्त होने के साथ ही खत्म होने जा रहा है। पंचवर्षीय कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी पाने की लालसा कई दावेदार मन में पाले बैठे हैं। जो दावेदार खुद को सिंधी सेंट्रल पंचायत के अगले अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं उनकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। कटनी के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली कुर्सी की दौड़ में आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में बताए जा रहे हैं। जिन दावेदारों की चर्चा अगले अध्यक्ष के रूप में चल रही है उनमें से तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें समाज के विरोध का सामना भी आगामी दिनों में करना पड़ सकता है। समाज की कुर्सी पाने की इस लड़ाई में आने वाले दिनों में क्या-क्या देखने को मिलता है यह तो वक्त बताएगा। लेकिन बेहद प्रतिष्ठित एवं रोमांचक होने वाले इस चुनाव की हर सरगर्मी पर राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल की नजर रहेगी और वह आप सभी को इन सरगर्मियों से अवगत भी कराएगा।
तीन शाखाएं है पंचायत की
आपको बता दें कि पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की कटनी जिले में तीन शाखाएं हैं। जिनमें से कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत, शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं माधव नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत शामिल है। माधव नगर एवं शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत में ज्यादातर फैसले सामाजिक बैठकों में तय हो जाते हैं। यहां पर अध्यक्ष का चुनाव भी समाज के द्वारा बैठक आयोजित कर सर्व समिति से निर्णय लेकर कर दिया जाता है। लेकिन कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि कटनी शहर में सिंधी समाज अलग-अलग निवास करता है। जिसके कारण निर्णय में एकरूपता ला पाना कठिन हो जाता है। दिसंबर महीने में खत्म होने वाले कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के कार्यकाल की कमान समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी मोहन बत्रा ने संभाल रखी है। हालांकि वर्तमान अध्यक्ष मोहन बत्रा का कार्यकाल निर्विवादित रहा है। समाज का एक तपका दोबारा श्री बत्रा को ही अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। जहां एक तरफ समाज के कुछ लोग वर्तमान अध्यक्ष को ही अगले अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं, वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि बदलाव के मूड में है।
दामन हो साफ
सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव आगामी दिनों में होने संभावित हैं। अपने समाज का नेतृत्व करने वाले अध्यक्ष की छवि और समाज में पकड़ को लेकर अभी से समाज के अंदर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मजबूत पकड़ के साथ साफ सुथरी छवि समाज के मतदाताओं की पहली प्राथमिकता नजर आ रही है। समाज का मतदाता अगले 5 वर्ष के लिए अपना नेतृत्व जिसके हाथों में सौंपेगा उसकी छवि और सामाजिक पकड़ इसको काफी हद तक मतदाताओं को प्रभावित करेगी।
इनके नाम चर्चा में
कटनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के अगले अध्यक्ष को लेकर जितने अधिक उत्साहित कटनी शहर के सिंधी समाज के लोग हैं, उतने ही उत्साहित माधव नगर के सिंधी समाज के लोग भी नजर आ रहे हैं। यही वजह है की माधव नगर में निवास करने वाले कुछ प्रतिष्ठित लोग भी इस चुनाव में दावेदारी ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगले अध्यक्ष के तौर पर मोहनलाल बत्रा जो की वर्तमान अध्यक्ष भी है उनका नाम सबसे ऊपर आता है। राजू नानकानी इनकी पकड़ समाज में मजबूत है, चंदू जदवानी भी दावेदार के रूप में चर्चा में है ये पूर्व में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. ब्रह्मा जासुजा का नाम भी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। डॉक्टर ब्रह्मा जसूजा की पकड़ समाज के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक महकमें भी अच्छी है। गोविंद सचदेवा भी अध्यक्ष की कुर्सी पाने की दौड़ में शामिल है। यह भी मजबूत पकड़ रखते है। छठवां व आखिरी नाम पूर्व पार्षद सुरेश रोचलानी का भी सामने आ रहा है। यह भी समाज के हर वर्ग से जुड़ाव रखते हैं। कटनी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव को लेकर चल रही उठा पटक और चुनाव को लेकर दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों के विषय में आगे भी खबरें प्रकाशित होती रहेगी। पढ़ते रहें किस्सा कुर्सी का….