????सतर्कता ही बचाव????

बचना है तो रहे सतर्क, लालच में ना आए, डीएवी स्कूल में कुठला पुलिस ने लगाई जागरूकता कार्यशाला, बच्चों को साइबर फ्रॉड और यातायत के नियमों की दी जानकारी

Oplus_131072

कटनी। मोबाइल का प्रयोग बड़ी ही सावधानी से करें। मोबाइल आपकी सुविधा के लिए बना है, इसलिए पूरी सुरक्षा के साथ उसका उपयोग करना चाहिए। आजकल मोबाइल के जरिए काफी फ्रॉड की घटनाएं बढ़ी है। लोग छोटी-छोटी गलतियां करके अपनी गाड़ी कमाई गंवा बैठते हैं। कई लोगों को तो फ्रॉड के कारण आत्महत्या तक करनी पड़ चुकी है। इसलिए बेहद सावधानी पूर्वक मोबाइल का इस्तेमाल करें। कुछ इस तरह की समझाइए आज कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जेपीवी डीएवी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला के दौरान बच्चों तथा स्कूल स्टाफ को प्रदान की।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों, महिला अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामो के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज 19 दिसंबर 2024 को डीएवी (जेपीवी) स्कूल पुरैनी कटनी में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें  थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि के के सिंह, आर बाल कृष्ण ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। थाना प्रभारी श्री चौबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा की जानकारी दी, साथ ही सड़क यातायात के नियमों का पालन कैसे किया जाए इस विषय पर चर्चा की। थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के बच्चों को बहुत बारीकी से जानकारी देते हुए उन्हें यह बताया कि किस तरह ओटीपी फ्रॉड, साइबर अरेस्ट एवं अनाधिकृत गेम का आज हम सभी लोग शिकार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करें, किसी भी प्रकार का अपना पासवर्ड या कोई अन्य पिन कोड किसी के साथ शेयर न करें। हमेशा सावधानी बरतें तथा जो लोग हमारे इर्द-गिर्द हैं, उन सबको भी इसकी जानकारी दें तथा किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान से एवं सामाजिक नुकसान से लोगों को बचाने का प्रयास करें। उद्बोधन के दौरान थाना प्रभारी कुठला श्री चौबे ने विद्यालय के बच्चों से बात करते हुए उनसे कुछ प्रश्न पूछ कर उनके प्रश्नों का उत्तर दिया तथा साइबर अपराध से बचने के उपाय भी सुझाए। सभी स्टूडेंट्स से वर्तमान परिवेश में जो नशे की गिरफ्त में लोग आते जा रहे हैं, उसको ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देते हुए, सभी को हमेशा नशे से दूर रहने की सलाह दी।  साइबर क्राइम से बचने के उपाय, बाल विवाह की रोकथाम, यातायात नियमों, और 100 डायल सेवा के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930  तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साझा किये गये।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak