अंबेडकर के अपमान में संसद से सड़क तक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अमित शाह का मांगा इस्तीफा, बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहे तैनात

Oplus_131072

कटनी। 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्ति जनक और अपमान जनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्थानीय सुभाष चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा ऐसी टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में मानते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह ने कहा भारत सरकार के गृहमंत्री के रूप में संवैधानिक पद पर बैठे एक संवैधानिक पदाधिकारी अमित शाह द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं। जिला शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी ने कहा डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है। जिला शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जफर, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती माया चौधरी, सेवादल महिला अध्यक्ष श्रीमती मुमताज बानो, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती अदिता वर्मा, श्रीमती कल्पना पाठक, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती सुमन रजक, पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष डी आर सिरोठे, शेख सरवर केवलारी, हरिजन नेता विवेक बिरहा, मंगल सिंह, विक्रम पुरुस्वानी, तुलाराम गोटिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटीक, बृजेश कुमार तिवारी, बिछुआ सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जायसवाल जीतू आदि कांग्रेस जन ने डॉ. अंबेडकर की विरासत के इस गंभीर अपमान की सामूहिक निंदा की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak