????सतर्कता????

जिले भर में रातभर हुई गस्त, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई, दर्जनों शराब के ठिकानों में हुई कार्रवाई, पढ़े किस तरह चला अभियान

Oplus_131072

कटनी। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन, एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया के दिशा निर्देशन में कटनी जिले के चारों अनुभाग के डीएसपी के नेतृत्व में गत 14-15 दिसंबर की दरमियानी रात से सुबह तक जिला कटनी के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

गस्त के दौरान 53 से ज्यादा वांरटों को तामील कराया गया, इनमें से 19 फरार स्थायी वारंट, 34 गिरफतारी वारंट, एवम जमानती वारंट तामील हुए। कॉम्बिंग गस्त के दौरान जिले में 51 से अधिक गुंडा बदमाशों को चेक किया एवं 62 से अधिक निगरानी बदमाशों को चेक कर उनकी जीवन यापन के तौर तरीकों को जाना गया।

यहां भी हुई कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कम्बिंग गस्त के दौरान कुल 40 आरोपियों के विरुद्ध 40 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए। जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 7 प्रकरण कायम किये गये।

उत्पतियों पर अंकुश

परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 4 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। परिशांति कायम रखने हेतु 84 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही परिशांति कायम रखने हेतु 11 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। रात्रि गश्त के दौरान कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

रात भर हुई गस्त

रात्रि गस्त के दौरान पुलिस ने पैदल व मोबाइल वाहन से भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की चेकिंग की। इसके साथ ही होटल, ढाबों, लॉज, विवाह घरों को भी अवैधानिक गतिविधि की दृष्टि से चैक किया गया। कटनी पुलिस के द्बारा गुण्डे, बदमाशों, वारंटियों असामाजिक तत्वों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak