यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने सुरक्षित बस स्टैंड पुलिस सक्रिय, बसों की जांच के साथ ऑटो ई रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी पर लगाम लगाने हुई कार्रवाई

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात को सुगम, सुरक्षित एवम सार्वजनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आज बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन, बस स्टैंड में धमाचौकड़ी करने वाले ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर न फैलाएं। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी गई और सार्वजनिक स्वास्थ्य व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शहर के मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकरों का निरीक्षण किया गया और ध्वनि सीमा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक: शशि भूषण दुबे, दीपेंद्र शर्मा, प्रआर नीरज पांडेय, मनोज पटेल, सुशील पांडेय, आरक्षक सौरभ तिवारी, हरी ओम सिंह शामिल रहे। बस स्टैंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करें, दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कटनी पुलिस जिले में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।