परिषद की बैठक में एमआईसी का विरोध करना पार्षद शशिकांत तिवारी को पड़ा महंगा, महापौर प्रीती संजीव सूरी ने पार्षद को किया एमआईसी से पृथक, पार्षद ने भी इस्तीफे का किया ऐलान

Oplus_131072

कटनी। महापौर प्रीति संजीव सूरी की गैर मौजूदगी में विगत दिनों नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित हुई परिषद की बैठक के दौरान एमआईसी का विरोध करना पार्षद शशिकांत तिवारी को खासा महंगा पड़ा है। महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यालय खुलते ही 9 दिसंबर की सुबह सबसे पहले एमआईसी का विरोध करने वाले पार्षद शशिकांत तिवारी को एमआईसी से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए। जहां एक तरफ महापौर ने पार्षद शशिकांत तिवारी को एमआईसी से पृथक करने के आदेश जारी किया, वहीं दूसरी तरफ पार्षद शशिकांत तिवारी की तरफ से भी इस्तीफा देने का पत्र वायरल किया गया है।

आपको बता दें कि विगत दिनों आयोजित हुई परिषद की बैठक के दौरान पार्षद शशिकांत तिवारी ने महापौर की गैर मौजूदगी में एमआईसी का विरोध किया था। विरोध की जानकारी लगने के बाद महापौर ने कार्यालय खुलते ही सबसे पहले 9 दिसंबर को उन्हें पद से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए। दूसरी तरफ पार्षद शशिकांत तिवारी ने आज 10 दिसंबर को असंतोष जाहिर करते हुए एम आई सी से स्टीफ दिया है।

परिषद की बैठक में एमआईसी का विरोध करना पार्षद शशिकांत तिवारी को पड़ा महंगा, महापौर प्रीती संजीव सूरी ने पार्षद को किया एमआईसी से पृथक, पार्षद ने भी इस्तीफे का किया ऐलान

कटनी। महापौर प्रीति संजीव सूरी की गैर मौजूदगी में विगत दिनों नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित हुई परिषद की बैठक के दौरान एमआईसी का विरोध करना पार्षद शशिकांत तिवारी को खासा महंगा पड़ा है। महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यालय खुलते ही 9 दिसंबर की सुबह सबसे पहले एमआईसी का विरोध करने वाले पार्षद शशिकांत तिवारी को एमआईसी से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए। जहां एक तरफ महापौर ने पार्षद शशिकांत तिवारी को एमआईसी से पृथक करने के आदेश जारी किया, वहीं दूसरी तरफ पार्षद शशिकांत तिवारी की तरफ से भी इस्तीफा देने का पत्र वायरल किया गया है।
आपको बता दें कि विगत दिनों आयोजित हुई परिषद की बैठक के दौरान पार्षद शशिकांत तिवारी ने महापौर की गैर मौजूदगी में एमआईसी का विरोध किया था। विरोध की जानकारी लगने के बाद महापौर ने कार्यालय खुलते ही सबसे पहले 9 दिसंबर को उन्हें पद से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए। दूसरी तरफ पार्षद शशिकांत तिवारी ने आज 10 दिसंबर को असंतोष जाहिर करते हुए एम आई सी से स्टीफा दिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak