साइबर ठगों से सतर्क रहने लोगों को दी समझाइस, स्लिमनाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी जानकारी

कटनी। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में आज स्लीमनाबाद पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
साइबर अपराधों एवं सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य लोगों के अंदर जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने आज स्लीमनाबाद में जन चौपाल लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से बचाव करने के उपाय सुझाए। साथ ही उन्होंने नशे से होने वाले दुषप्रभावों के लिए भी लोगों को जागरुक किया।