????रहे सतर्क????
पलक झपकते खाते से न उड़ जाए जीवन भर की जमा पूंजी, संदिग्ध कॉल और मैसेज से रहें सतर्क, साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस ने लोगों को दी समझाइश, एसपी के निर्देश पर हो रहे प्रयास

कटनी। साइबर ठगों के निशाने पर अक्सर ही आम लोग रहते हैं। सही जानकारी के अभाव में एवं घबराहट के कारण कई बार आम लोग ठगों के जाल में फंसकर अपनी जीवन भर की जमा पूंजी गंवा बैठे हैं। आए दिन जिले में सामने आ रहे साइबर ठगी के मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने इस दिशा में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय साइबर सेल प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने साइबर सेल थाने की कमान संभालते ही जिले में हो रहे साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साइबर ठगों के जाल को तोड़ने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा एवं उनकी टीम के साथ मिलकर साइबर सेल थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने गत दिवस स्टेशन तिराहे में जन जागरूकता अभियान चलाया।
साइबर ठगों से रहे सावधान
लोगों को साइबर ठगों से जागरूक रहने एवं जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तत्काल संपर्क करने की हिदायत देते हुए साइबर सेल थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत, कोतवाली थाने के उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र जायसवाल एवं प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा ने कहा की अपने मोबाइल पर मजबूत पासवर्ड बनाएं। हमेशा 12 से 16 कैरेक्टर का पासवर्ड रखें, इसमें अपर और लोवरकेस नंबर और विशेष चिन्ह का उपयोग करें। हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहे। प्राइवेसी सेटिंग का इस्तेमाल करें। अपनी प्रोफाइल की जानकारी किसी को ना दें। संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। पब्लिक वाई-फाई से बचें। ऑनलाइन बैंकिंग या पासवर्ड डालने वाले काम पब्लिक वाई फाई पर ना करें। संदिग्ध ईमेल और मैसेज से सावधान रहें। अनजान ईमेल या मैसेज लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।
सावधानी ही बचाव
लोगों को जागरुक करते हुए साइबर सेल थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। सावधानी ही इससे बचने का सबसे बड़ा हथियार है। फिर भी धोखा हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार ठगी करने वाले आपको भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हैं। वह इस तरह बात करते हैं कि उनकी बातें सच लगने लगती है। कई जांच एजेंसी के नाम पर ठगी करते हैं तो कई ऑफर का लालच देकर आपको अपने झांसे में ले सकते हैं। डिजिटल कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करते हैं और पैसों की मांग की जाती है। ऐसी भी घटना यदि आपके साथ होती है तो सीधे संबंधित थाने में संपर्क करें और नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।