चार गांव में बड़वारा पुलिस ने मारी रेड, अवैध शराब के ठिकाने से जप्त की शराब, एक सटोरिये को भी दबोचा, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने बड़वारा पुलिस सक्रिय

Oplus_131072

कटनी। थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़वारा पुलिस ने आज चार गांव में चल रहे शराब के अवैध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों के पास से शराब बरामद की। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना पर एक जगह संचालित हो रहे सट्टे के ठिकाने में भी कार्यवाही करते हुए सटोरिए को दबोच लिया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्राम रोहनिया, ग्राम विलायत कला, रूपोंध स्टेशन फाटक के पास,  जगतपुर उमरिया बाईपास बड़वारा के पास रेड कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं शराब का सेवन कराने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मुखबिर की सूचना पर सट्टा पट्टी काटते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया एवं उससे सट्टा पट्टी तथा नगद राशि जप्त कर उसके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी श्री द्विवेदी ने कहा कि बड़वारा पुलिस द्वारा आगे भी इसी तरह अलग-अलग स्थान पर रेड करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak