माधवनगर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग एवं रोड पेट्रोलिंग अभियान, आधा सैकड़ा वाहनों की हुई जांच, लापरवाह वाहन चालकों से वसूल किया जुर्माना

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज पुलिस ने माधवनगर कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं संदिग्ध वाहनों की निगरानी करना था। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया और लोगों को सड़क किनारे सही तरीके से पार्किंग करने की हिदायत दी।

इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नंबर प्लेट की सत्यता और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। अभियान के अंतर्गत 11 चालान काटे गए और 3900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करें। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग से बचने और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने का आग्रह किया।

यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ग्रीष्म काल में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए निगम प्रशासन अलर्ट, निगमायुक्त के निर्देश पर फायर सेफ्टी हेतु गठित जांच दल के सदस्यों ने हॉस्पिटल, सिनेमाघर और होटल का किया औचक निरीक्षण