कृषि उपज मंडी के पीछे हो रहा था जुआ, कुठला पुलिस ने मारी रेड, हार जीत का दाव लगाते एक दर्जन जुआरी पुलिस गिरफ्त में

कटनी। कुठला पुलिस ने गत रात्रि छापामार कार्यवाही करते हुए एक दर्जन जुआरियो को रंगे हाथों की रफ्तार किया। जुआरी कृषि उपज मंडी के पिछले हिस्से में फड जमाए बैठे थे।
आप को बता दें की पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं सतत कार्यवाही करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने गत रात्रि जुआ फड़ पर छापा मार कार्यवाही करके एक दर्जन जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि गत 30 नवंबर 2024 को कुठला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहरुआ मण्डी के पिछले हिस्से के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ फड लगाकर कुछ लोग बैठे है। जुआड़ी तास के 52 पत्तो पर हार जीत का दाव लगा रहे है। सूचना पर पुलिस के द्वारा दबिश दी गई। फड़ में हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये लोग मिले जिनको घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें आरोपी किशन लाल निषाद, विनोद निषाद, विजय कुमार रैदास, कन्हैया लाल बैरागी, गोविन्द दुधानी, शंकर चौधरी, लोली प्रसाद निषाद, ओम प्रकाश उर्फ पवन प्रकाश गोपलानी, राम सजीवन चौधरी, अनिल बादवानी थाना माधवनगर, जयराम तिवारी एवं सतीश नगरिया को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआडियो से 2460 रुपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के निर्देशन में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, नरेन्द्र पटेल, ताहिर खान, शिव शंकर, राहुल सिंह, अजय यादव, नंद किशोर, आरक्षक बाल कृष्ण तिवारी, सतेन्द्र सिंह, राजू मार्को, के द्वारा जुआ फड़ को पकडने में विशेष भूमिका रही।