????महिला तस्कर????
पारधी महिलाओं को गांजा तस्करी करते बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेल्वे स्टेशन खन्ना बंजारी के पास पकड़ी गई महिला तस्कर, पेटियों में कपड़ों के साथ छिपा रखा था गांजा, दस लाख का गांजा बरामद

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अवैध गांजा के साथ रेल्वे स्टेशन खन्ना बंजारी के पास रीठी की रहने वाली पारधी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
बरही पुलिस द्वारा 27 नवंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर रेल्वे स्टेशन खन्ना बंजारी बरही के पास ग्राम सुगमा थाना रीठी की रहने वाली दो महिलाओं जो की झारखण्ड से गांजा लेकर बरही बैचने की फिराक खडी थी उन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी करके पकड़ा गया। गांजा तस्करी करते पकड़ी गई चंदा बाई पारधी पति सुक्कल पारधी उम्र 45 साल निवासी सुगमा थाना रीठी एवं जिलिसनी उर्फ जुलिसना पारधी पति लौडी उर्फ राकेश पारधी उम्र 30 साल निवासी सुगमा थाना बरही जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास रखी 6 पोटरियों में अन्य सामान के साथ कुल 72 किलो 540 ग्राम कीमत करीबन 10 लाख 88 हजार 100 रूपये का गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. के.के. पटेल चैकी प्रभारी खितौली, उप निरी शैलेंद्र सिंह सेंगर, सउनि दिनेश प्रसाद गौतम, सउनि. देवानंद शर्मा, प्रआर. अजय पाठक, प्रआर उदय, आर. सुनील मरकाम, आर विवेक श्रीवास्तव, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर. जगत, आर. सोनू आर्मी, आर. अंकित बडगैया, आर गिरिवर सिंह की मुख्य भूमिका रही।