महाराष्ट्र में भाजपा महायुती गठबंधन की बंपर जीत पर भाजपा जनों में उत्साह, प्रियदर्शनी बस स्टैंड में शुभ कुशल ने गरीबों में फल और मिठाइयों का किया वितरण

Oplus_131072

कटनी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा महायुति गठबंधन को मिली बंफर जीत के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। जीत को लेकर ख़ुशी मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भी देखने को मिल रही है। जीत की सूचना आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा जगह-जगह पर मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर फैल गई है। इसी क्रम में कटनी के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया के मार्गदर्शन में शुभ प्रकाश मिश्र,  कुशल प्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में जुटे भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रियदर्शिनी बस स्टेंड में ग़रीबो को फ़ल वितरित कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर ने कहा ये प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों की जीत है। मोदी जी रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak