उद्योग विभाग से कोयला लेने चूना उत्पादक इकाईयों के 66 और 10 रिफ्रक्टीज इकाईयों ने किया आवेदन, कलेक्टर श्री यादव ने ली जिला स्तरीय कोल अनुशंसा समिति की बैठक

कटनी। जिला स्तरीय कोल अनुशंसा समिति की बैठक कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कोल उपभोग करने वाली इकाइयों के म०प्र० लघु उद्योग निगम से कच्चा माल (कोयला) प्राप्त करने हेतु कार्यालय में प्राप्त आवेदनों के संबंध में कोल उपभोग करने वाली चूना उत्पादक इकाई एवं रिफ्रेक्टरीज इकाईयों के प्राप्त आवेदनों को समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। जिसमें चूना उत्पादक इकाईयों के 66 और रिफ्रक्टीज इकाईयों के 10 आवेदन शामिल थे।
बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा समिति को कोल अनुशंसा हेतु शासन द्वारा प्रसारित नियम व निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही प्राप्त आवेदनों के इकाईवार प्रकरणों पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात् समिति द्वारा चूना उत्पादक इकाईयों एवं रिफेक्टरीज इकाईयों के आवेदनों पर अनुशंसा की गयी।
बैठक में दिनेश मर्सकोले, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं समिति के सदस्यगण सुधीर मिश्रा, प्रदेश सचिव, म०प्र०लघु उद्योग संघ भोपाल, ब्रजकिशोर भार्गव, अध्यक्ष कटनी चूना उत्पादक संघ कटनी, मनीष गेई, अध्यक्ष जिला उद्योग संगठन कटनी, अरविंद गुगालिया, अध्यक्ष, रिफेक्टरीज संघ कटनी अनिल नागरथ नागरथ, सचिव, कटनी चूना उत्पादक संघ कटनी, मुरलीधर रतनानी, उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती कटनी एवं प्रतिनिधि, वाणिज्यिक कर विभाग कटनी उपस्थित रहें।