मेहड़ दरबार में होगा प्रकाश पर्व पर खास आयोजन, भजनों के बीच रोजाना निकाली – जा रही क्षेत्र में प्रभातफेरी

Oplus_131072

कटनी। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मेहड़ दरबार शांतिनगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दादी नानकी देवी के सानिध्य में तीन नवंबर से 13 हजार जप का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

वहीं शनिवार से पूजन के बाद उपनगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह भजनों के बीच प्रभातफेरी निकाली जा रही है, जो 15 नवंबर को समाप्त होगी। सुबह छह बजे दरबार से कर प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा के है, जो क्षेत्र के प्रमुख मार्ग का भ्रमण करते हुए वापस दरबार में समाप्त होती है।

प्रभातफेरी के बाद सुबह नौ बजे से आध्यात्मिक सत्संग, आरती, अरदास का आयोजन किया जा रहा है। शाम को सुखमनी पाठ के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी दरबार में किया जा रहा है।

13 नवंबर को मेहड़ दरबार में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। पंच भोकम दीप के साथ दीप उत्सव मनाया जाएगा और देवउठनी एकादशी पर रात को हरि संकीर्तन और जागरण होगा। 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से सत्यनारायण की कथा होगी।

उसके साथ ही 15 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी और दोपहर का भंडारा आयोजित होगा। रात 11 बजे से भजन कीर्तन होंगे और रात एक बजे डोली दर्शन, 555 दीप जलाकर बधाई गीत गाए जाएंगे। महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak