एक बार फिर रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से सुरक्षित घर लौटी नाबालिका, घर से बिना बताए हो गई थी लापता, 4 घंटे तलाश कर पहुंचाया घर

Oplus_131072

कटनी। रंगनाथ नगर पुलिस ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए घर से बिना बताए लापता हुई एक नाबालिक बालिका को घटना की सूचना मिलने के चार घंटे के अंदर ही तलाश कर सुरक्षित उसके घर पहुंचा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि आज 8 नवंबर की दोपहर लगभग 2 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने  थाने आकर सूचना दी की उसकी 13 वर्षीय बालिका 07 नवंबर की रात 9 बजे से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत टीम गठित कर शहर के विभिन्न स्थानो में रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद उक्त 13 वर्षीय बालिका को थाना कुठला चाका  से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित घर पहुंचाने पर परिजन तथा स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

तत्परता पूर्वक बालिका की तलाश करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, प्रधान आरक्षक गोविंद प्रसाद, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक प्रभाकर, महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, एनआरएस रमजान की सराहनीय भूमिका रही ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

ग्रीष्म काल में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए निगम प्रशासन अलर्ट, निगमायुक्त के निर्देश पर फायर सेफ्टी हेतु गठित जांच दल के सदस्यों ने हॉस्पिटल, सिनेमाघर और होटल का किया औचक निरीक्षण