दीपावली पर भी रसोईया बहनों के घर छाया रहा अंधेरा, नहीं मिला मानदेय, रसोईया बहनों में आक्रोश

Oplus_131072

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया बहनों के मानदेय के भुगतान हेतु संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए दीपावली के पूर्व समस्त रसोइया बहनों को उनके मानदेय के भुगतान हेतु अनुरोध किया था। ताकि वह भी  दीपावली पर्व अच्छे से मना सके। किंतु आज दिवस तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है जिससे उनके त्योहार फीका रहा है और उनमें घोर निराशा हुई है अतः संघ मध्य प्रदेश शासन से अनुरोध करता है कि जल्द से जल्द उचित निराकरण करने की कृपा करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak