????भू माफिया???? नजूल की बेशकीमती भूमि पर रामचंद जगमलानी कर रहे कब्जा, अवैध निर्माण पर तहसीलदार नगर ने लगाई रोक, जारी किया स्थगन आदेश, स्थगन आदेश के बावजूद चल रहा निर्माण, पढ़ें क्या है मामला

Oplus_131072

????भू माफिया????

नजूल की बेशकीमती भूमि पर रामचंद जगमलानी कर रहे कब्जा, अवैध निर्माण पर तहसीलदार नगर ने लगाई रोक, जारी किया स्थगन आदेश, स्थगन आदेश के बावजूद चल रहा निर्माण, पढ़ें क्या है मामला

Oplus_131072

कटनी। माधवनगर क्षेत्र में किस तरह भू माफिया शासकीय जमीनों पर कब्जा करके शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं इसका एक ताजा मामला विगत दिनों प्रकाश में आया है। नगर तहसीलदार कटनी ने माधवनगर के पुनर्वास सीट क्रमांक 6 नजूल प्लाट नंबर 471, 473 पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण पर आपत्ति जताते हुए तत्काल रोक लगाए जाने के आदेश जारी किए हैं। स्थगन आदेश जारी करते हुए नगर तहसीलदार कटनी ने कार्यवाही के लिए पत्र माधव नगर थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक नजूल, हल्का पटवारी पड़रवारा को शीघ्र जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक नगर तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के बावजूद भू माफिया के द्वारा तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यह है मामला

न्यायालय तहसीलदार कटनी नगर ने विगत 20/10/24 को स्थगन आदेश जारी करते हुए कहा की श्री झूलेलाल सेवा मण्डल (रजि.) मेरिटेबल समिति पता बाबा नारायण शाह वार्ड माधवनगर कटनी रजि० संस्था पंजीयन संख्या के सचिव श्री लक्ष्मणदास नंदवानी के द्वारा शिकायत करते हुए कहा गया है की नजून पुर्नवास शीट कमांक 06 प्लॉट नंबर 471, 473 का रकबा 4000 वर्गफुट भूमि पर अनाधिकृत रूप से रामचंद जगमलानी पिता सेवलदास जगमलानी निवासी बाबा नारायणशाह वार्ड कटनी के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उक्त भू माफिया के द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को रोके जाने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है।

यह दिया आदेश

प्रस्तुत आवेदन पत्र अनुसार प्रश्नाधीन भूमि पर किये जा रहे कब्जे को रोके जाने हेतु अनावेदक के विरुद्ध आगामी आदेश तक स्थगन आदेश जारी किया जाता है। नगर तहसीलदार ने यह भी आदेश दिया की उक्त व्यक्ति प्रश्नाधीन भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा दखल एवं निर्माण नहीं करेंगे। प्रकरण में नियत पेशी 15/11/24/ को अपने पक्ष समर्थन स्वयं या अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर जवाब पेश करें।

चल रहा निर्माण

नजूल की बेशकीमती जमीन पर कब्ज होने की शिकायत प्राप्त होने के बाद नगर तहसीलदार कटनी ने स्थगन आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। यहां पर जारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने किसी भी सक्षम अधिकारी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सक्षम अधिकारियों की यह लापरवाही अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे भूमिया के लिए वरदान साबित हो रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post