????बेखौफ बदमाश????
अवैध शराब विक्रेता का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, बेरहमी से मारपीट करते हुए बुजुर्ग पर किया घातक हथियार से हमला, बेखौफ घूम रहे बदमाश, एडीएसपी से लगाई न्याय की गुहार

कटनी। क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री का विरोध करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ा। शराब विक्रय के कारोबार में लिप्त दो दर्जन से अधिक लोगों ने देर रात बुजुर्ग पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की गुंडागर्दी से परेशान बुजुर्ग ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र देते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
माधव नगर थाना अंतर्गत बांग्ला लाइन निवासी 70 वर्षीय जसवंत सरवरी ने बातचीत करते हुए कहा कि बंगला लाइन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार पुलिस संरक्षण में फल फूल रहा है। उसके घर के सामने ही शराब का विक्रय किया जाता है। 1 नवंबर की रात लगभग 3 बजे वह जब घर के बाहर गाय को हांकने के लिए निकला तो घात लगाए बैठे प्रिंस वंशकार, राजा वंशकार, साहिल वंशकार सहित उसके अन्य साथियों ने उस पर हमला कर दिया। बेरहमी से मारपीट करते हुए उक्त आरोपियों ने वृद्ध पर घातक हथियार से वार किया जिसके चलते वृद्धि के सिर में घटक चोट आई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे वृद्ध ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।