महापौर प्रीती संजीव सूरी ने नगरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, त्यौहार में सुंदर और साफ कटनी बनाने लोगों से सहयोग का किया आग्रह

कटनी। महापौर प्रीती संजीव सूरी ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व जिले के हर घर में सुख शांति और समृद्धि का संचार करे। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार गहन अंधकार की घड़ियों में प्रकाश के महत्व को दर्शाता है।

Oplus_131072

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है, इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीपावली मनाकर प्रकृति का सम्मान करें। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि पटाखों का उपयोग कार्य समय पूरी सुरक्षा और सावधानियां बरतें। परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास से सुरक्षित दीपावली मनाएं।

शहर को सुंदर बनाने करें सहयोग

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दीपावली के पावन अवसर पर शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं उसी तरह शहर भी हमारा ही है। इसलिए शहर को सुंदर और साफ सुथरा बनाने में सहयोग करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय प्रदान करें। नगर निगम कटनी शहर विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, और विकास के पथ पर अग्रसर है। दीपावली पर्व की समस्त शहर वासियों को एक बार पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post