????चौकस निगाहें????
दीपावली पर्व पर बाजार की अव्यवस्था को दुरुस्त कराने मुस्तैद दिखी कोतवाली पुलिस, दिन भर की चलती रही मशक्कत, शहर कोतवाल ने पैदल भ्रमण कर लिया बाजार का जायजा, संदेहियों पर पैनी नजर
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकान लगा लेने के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार बाजार में लग रहे जाम और उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर पूरे दिन कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा स्टाफ के साथ बाजार में मुस्तैद नजर आए। शहर कोतवाली श्री शर्मा के द्वारा बाजार में व्याप्त अव्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ-साथ भीड़ भाड़ में किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अपराधिक तत्वों पर भी निगाह रखी जा रही है।

बाजार में पसरी अव्यवस्थाओं को लेकर दिनभर मशक्कत चलती रही। भीड़ भाड़ भरे क्षेत्र में किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधियां ना हो सके, इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा के द्वारा बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पर जवानों को तैनात किया गया है।
बाजार के व्यस्ततम क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी श्री शर्मा ने अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों के कारण उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराते हुए लापरवाही करने वालों को फटकार लगाई। अव्यवस्था फैला रहे दुकानदारों को समझाइए देकर दुकानों को व्यवस्थित कराते हुए आवागमन प्रारंभ कराया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भीड़भाड भरे क्षेत्र में आमजन की सुविधा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी श्री रंजन के निर्देशन पर टीमें बाजार में तैनात है। अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने के साथ-साथ आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सतत प्रयास चल रहे हैं।