जल जीवन मिशन: राखी पुरैनी के 306 घरों में पहुंच रहा नल से जल

कटनी। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम राखी पुरैनी के हर घर में टोंटी वाले नल से स्वच्छ एवं शुद्ध जल  की आपूर्ति की जा रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के एस डामोर ने रविवार को राखी पुरैनी गांव का भ्रमण कर घरों तक नल से जल पहुंचने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की । गांव वालों ने दोनों टाइम सुबह-शाम नल से पानी मिलने की जानकारी दी।

Oplus_131072

करीब 1530 लोगों की आबादी वाले राखी पुरैनी गांव में करीब 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित जल‌जीवन मिशन की जल प्रदाय योजना से 306 घरों में टोंटी वाले नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है।  स्थानीय निवासी युवराज  ने घर तक पानी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार जताया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी🌟 छात्रावासी बच्चों के खाते में शासन ने भेजी राशी, बिस्तर सामग्री की खरीदारी में गड़बड़झाला, छात्राओं और अभिभावकों से छीने अधिकार, स्वयं खरीदी कर थमा रहे बिस्तर सामग्री, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सरसरवाही चर्चा में