????धरपकड़????
जिलेभर में रात भर अपराधिक तत्वों के पीछे भागती रही पुलिस, वारंटियों की धर पकड़ के साथ अपराधिक तत्वों के घर जाकर की पूछताछ, उपद्रवीयों के खिलाफ दिखाया सख्त रुख, पढ़े खबर किस तरह हुई कार्यवाही

कटनी। दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए गत रात्रि जिला पुलिस बल के द्वारा जिले में स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु कॉम्बिग गश्त की गई। कांबिंग गश्त में कई वर्षों से विभिन्न मामलों फरार चल रहे 89 वारंटी गिरफ्तार गए एवं।गुंडे, बदमाशों को शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में गत 26-27 अक्टूबर की मध्य रात्रि में समस्त SDOP के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि कॉम्बिग गश्त की गई।
यह हुई कार्रवाई
कांबिंग गस्त करते हुए पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालयों द्वारा जारी कुल 31 स्थाई वारंट एवं 58 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये। गस्त के दौरान कुल 5 जिला बदर आरोपियों के पते पर जाकर चेकिंग की गई एवं समझाइश दी गई।
अवैध शराब पर कार्यवाही
गस्त के दौरान अवैध शराब का विक्रय व परिवहन करने वालों के विरुध्द 41 प्रकरण कायम कर आरोपियों से कच्ची शराब व देशी मदिरा बरामद की गई। इस बीच 2 आरोपियो के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया।।जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 4 प्रकरण कायम किये गये।
उपद्रवियों पर कार्यवाही
शांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 9 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही शांति कायम रखने हेतु 108 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रविवार की रात 11 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की। रात को घूमने वालों को रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान बाइक, कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई।