रीठी वन परिक्षेत्र की टीम ने लकड़ी का अवैध परिवहन करते फिर पकड़ा एक ट्रक, क्षेत्र नहीं थम रहा हरे-भरे जंगलों को उजाड़ने का अवैध कारोबार

कटनी, रीठी। शासन व वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी के तमाम प्रयासों के बाद भी क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम कर अवैध रूप से लकड़ियों के परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। बताया गया कि इस अवैध कारोबार में क्षेत्र के कई बिचौलियों सक्रिय हैं। जो इस कारोबार को बेखौफ होकर चला रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है एक ओर सरकार वृक्षारोपण करने को जागरूक रही है तो वहीं दूसरी ओर इन बिचौलियों द्वारा हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। जिससे पर्यावरण को भी प्रभाव पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते एक पखवाड़े पहले रीठी वन परिक्षेत्र की टीम ने लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ा था और विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी कायम किया था। वहीं अब ये लगाकर दूसरा मामला है जब वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। 
बताया गया कि रविवार को वन मंडलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा एवं एसडीओ जीके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी अन्तर्गत पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि माढ़िया ग्राम से देवरी की ओर अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए एक ट्रक निकल रहा है। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा वन स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया तथा एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 1856 को अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए रोककर मध्य प्रदेश अभिवहन (वनोपज ) नियम 2000 के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन को जब्त किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही में वन रक्षक सनोद कोल, अश्वनी शर्मा, जगन्नाथ अहीर की सराहनीय भूमिका रही।