साइकिल प्राप्त होते ही खिले छात्रों के चेहरे, जिला पंचायत सदस्य और एसडीएम की मौजूदगी में छात्राओं को भेंट की गई साइकिलें

कटनी। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत आज कटनी तहसील के शासकीय स्कूल पहाड़ी एवं शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिल भेंट की गई।

शासकीय हाई स्कूल पहाड़ी एवं बिचुआ में जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय एवं ग्राम के सरपंच, उपसरपंच के साथ कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों के साथ ग्रामीण जन एवं अभिभावक भी उपस्थित रहें। शासन की योजना के तहत साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak