विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, चार अलग अलग स्थानों पर मारी रेड, शराब सहित पकड़े गए आरोपी

कटनी। जिले में अवैध शराब विक्रय की लगातार शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानो पर दबिश दी गई।
अलग अलग स्थानों में दबिश देकर पुलिस ने 4 आरोपियों अतुल राय निवासी ग्राम खरखरी, परषोत्तम बर्मन ग्राम गुडेहा, सेमाली कोल ग्राम मझगवां, रामू बर्मन ग्राम गुडेहा से अलग अलग कुल 63 पाव शराब जब्त कर चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की। कार्यवाही में एएसआई जय सिंह ठाकुर प्रआर, आर 697, 552 एवं चालक 410 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।