????नेता जी की दबंगई????

भाजपा पार्षद ने फौजी के परिवार को पीटा, भाजपा पार्षद की गुंडई से फ़ौजी का परिवार हलाकान, जिला बदर का आरोपी रह चुका है बरही वार्ड क्र. 14 का भाजपा पार्षद संतोष द्विवेदी, मारपीट का वीडियो वायरल

कटनी। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार देश की सुरक्षा में तैनात फौजियों को लेकर आए दिन बड़े-बड़े दावे कर रही हैं लेकिन कटनी जिले के बरही में भाजपा पार्षद ने शासन की इन घोषणाओं की पोल खोल कर रख दी। जिला बदर के आरोपी रह चुके बरही के भाजपा पार्षद ने दबंगई दिखाते हुए एक फौजी के घर में घुसकर उसके तथा उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का शिकार हुआ फौजी का परिवार जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो वहां पर उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय प्राथमिक सूचना दर्ज करते हुए कार्यवाही की औपचारिकता पूरी कर ली गई।

भाजपा सरकार भले ही महिला सुरक्षा व पार्टी कार्यकर्ताओ की मर्यादा की दुहाई दे रही है किन्तु कटनी जिले के बरही नगर पंचायत के वार्ड क्र 14 के पार्षद संतोष द्विवेदी ने चुनाव जितने के बाद उसी जनता के लिए घातक साबित होंगे यह कभी जनता ने सोंचा भी नहीं होगा।

पद मद में चूर भाजपा पार्षद ने सदल फ़ौजी के घर में घुसकर हमलाकर कर आतंक फैलाते हुए बहु, सास, देवर पर हमलाकर लहुलुहान कर दिया। किन्तु देश की सेवा में तैनात सिपाही के रोते बिलखते परिवार की आंशू और भय क़ो दरकिनार कर कर्तव्य परायण बरही पुलिस ने भी पार्षद का भरपूर पक्ष लिया और पीड़ित पक्ष क़ो एनसीआर काटकर इतिश्री कर दी।

पीड़ित परिवार की माने तो पार्षद संतोष द्विवेदी और उसका भाई राजा द्विवेदी के विरुद्ध दर्जनों अपराध दर्ज हैं और पार्षद जिला बदर का आरोपी है, पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर व एसपी से मांग की है की ऐसे अपराधी पार्षद के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak