विजयदशमी पर परंपरा के अनुसार रंगनाथ नगर थाने में हुआ शस्त्र पूजन, शस्त्र एवं वाहन पूजन के उपरांत दी गई एक दूसरे को शुभकामनाएं

कटनी। बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयदशमी पर परंपरा के अनुसार रंगनाथ नगर थाने में शास्त्र एवं वाहन पूजन पूरे विधि विधान पूर्वक किया गया। रंगनाथ नगर थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन के उपरांत समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने कहा कि पुलिस विभाग में विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा हमेशा से रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आज थाना परिसर में शस्त्र एवं वाहन पूजन पूरे परंपरा के साथ किया गया। शस्त्र पूजन के दौरान थाना प्रभारी श्री नामदेव के साथ थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पूजन उपरांत मिष्ठान वितरण करते हुए सभी ने एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। पूजन के दौरान समस्त स्टाफ ने थाना क्षेत्र में सुख शांति बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟जानलेवा🌟 जिला अस्पताल कटनी में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, बच्ची के जन्म के बाद बिगड़ती गई महिला की हालत, जिला अस्पताल पर फिर लगे गर्भीर आरोप