स्लिमनाबाद पुलिस ने थाने में किया शस्त्र पूजन, विधि विधान से पूजन कर दी गई शुभकामनाएं

कटनी। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर स्लिमनाबाद थाने में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने समस्त थाना स्टाफ के साथ विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच, हवन अनुष्ठान कर शस्त्र -पूजन  किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने समस्त स्टाफ को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। दशहरा पर्व पर भारत की सदियों प्राचीन  शस्त्र-पूजन की  परंपरा रही है। जिसके तहत दशहरा विजयादशमी पर्व पर  पुलिस द्वारा शस्त्र सहित वाहनों का पूरी भव्यता के साथ पूजन किया जाता है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए‌ थे और इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए।

कटनी जिले सहित प्रदेश भर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष मनाई जा रही है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हम सबके लिये आदर्श है। वे एक तपोनिष्ठ, धर्मनिष्ठ,कर्मनिष्ठ शासक एवं प्रशासक रही है।  देवी अहिल्याबाई ने धर्म के साथ शासन व्यवस्था चलाने का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्लिमनाबाद थाने में किए गए शस्त्र एवं वाहन पूजन के दौरान थाना प्रभारी श्री दहिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post